मेरी वेबसाईट मे आपका स्वागत है इनटरनेट एक ऐसी दुनिया है जहॉ सब कुछ मिलता है मै अपनी वेबसाईट मे आपको इसी दुनिया से कुछ ऐसी चीजों के बारे मे बताऊगा जो आपके काम आ सकती है
Word 2007
मे काम करते समय हमें कई बार किसी पैराग्राफ को कुछ पैराग्राफो के ऊपर या
नीचे लाना ले जाना पड़ता है। इसके लिए हम प्रायः कट पेस्ट विधि का प्रयोग
करते हैं। याने कि स्थान बदले जाने वाले पैराग्राफ को सेलेक्ट करके उसे कट
करते हैं और जिस स्थान पर उसे ले जाना है वहाँ पर पेस्ट करते हैं, जो कि एक
झंझट वाला और समयखाऊ काम है। Word 2007 मे किसी पैराग्राफ का स्थान बदलने के लिए आपको इतना सब झंझट करने की जरूरत नहीं है। बस आप नीचे बताये अनुसार करें –
जिस पैराग्राफ का स्थान बदलना है उस पर किसी भी जगह क्लिक करें।
Shift और Alt कीज को एक साथ दबाकर रखें।
यदि पैराग्राफ को ऊपर ले जाना है तो Up की को दबाते जाएँ और यदि पैराग्राफ को नीचे ले जाना है तो Down की को दबाते जाएँ।
आप देखेंगे कि Up की दबाने पर पैराग्राफ ऊपर की ओर और Down की दबाने पर पैराग्राफ नीचे की ओर सरकते चला जाता है।
पैराग्राफ के मनचाही जगह पर आ जाने पर डॉकुमेंट को सेव्ह कर दें।
हो गया ना जैसा आप चाहते थे?
है कोई झंझट ऐसा करने में?
कई बार होता यह है कि हमारा Word 2007
डाकुमेंट कई पेजों में होता है और हमें किसी एक पेज की सामग्री को कट करके
किसी दूसरे पेज में पेस्ट करने की जरूरत पड़ जाती है। ऐसा करने के लिए बार
बार हमें किसी एक पेज से किसी दूसरे पेज में जाना पड़ता है जो कि समयखाऊ
होने के साथ ही कष्टदायक भी होता है। तो क्यों न उस डाकुमेंट को दो विंडो
में खोल लिया जाए जिससे एडिट करने में अधिक सुविधा हो।
जी हाँ Word 2007 डाकुमेंट को एक साथ दो विंडो में खोला जा सकता है और
किसी भी विंडो में किया गया एडिट कार्य दूसरे विंडो में अपने आप हो जाता
है। Word 2007 डाकुमेंट को दो विंडो में खोलने के लिए आप View टैब के New
Window बटन को क्लिक करें।
क्लिक करते ही आपका डाकुमेंट एक दूसरे विंडो में खुल जाएगा।
अगर आप ऑफिस 2003 का इस्तेमाल करते है तो आपको जरूर ऑफिस 2007 के
डॉक्यूमेंट खोलने मे परेशानी आती होगी लेकिन इसे खोलने का उपाय बहुत आसान
है अगर आप ऑफिस 2007 के डॉक्यूमेंट को खोलना चाहते हो तो यहां क्लिक करके ये टूल डाउनलोड कर ले इस टूल को डालने के बाद आप ऑफिस 2007 की फाइल ऑफिस में आराम से खोल सकते है
जो ब्लोगर साथी मेरी पोस्ट मेल से पढ़ते है वो आप यहाँ क्लीक करके यूट्यूब की उस सुविधा का मजा ले सकते है