Welcome to My Website

मेरी वेबसाईट मे आपका स्वागत है इनटरनेट एक ऐसी दुनिया है जहॉ सब कुछ मिलता है मै अपनी वेबसाईट मे आपको इसी दुनिया से कुछ ऐसी चीजों के बारे मे बताऊगा जो आपके काम आ सकती है

Showing posts with label Do You Know. Show all posts
Showing posts with label Do You Know. Show all posts
लैपटॉप चार्जर के सॉकेट के पास क्यों होता है यह काला गोल हिस्सा?

लैपटॉप चार्जर के सॉकेट के पास क्यों होता है यह काला गोल हिस्सा?

मनी प्लांट को लगाने से पहले जाने ये खास बातें वर्ना लाभ के बजाय हानि हो सकता है

मनी प्लांट को लगाने से पहले जाने ये खास बातें वर्ना लाभ के बजाय हानि हो सकता है



मनी प्लांट को लगाने से पहले जाने ये खास बातें वर्ना लाभ के बजाय हानि हो सकता है


मनी प्लांट को लगाने से पहले जाने ये खास बातें वर्ना लाभ के बजाय हानि हो सकता है


वास्तु के अनुसार, यदि सही दिशा और सही जगह में मनी प्लांट का पौधा नहीं लगाया गया तो धनलाभ के बजाय हानि का सामना करना पड़ता है|
जैसा कि नाम से ही जाहिर है मनी प्लांट यानि धन का पौधा। यह पौधा जितना हरा होता है घर में धन का आगमन उसी तेजी से होता है। इसके पत्तों का मुरझाना या सफेद हो जाना अशुभ माना जाता है। भूमि पर फैलकर वृद्धि करने वाली बेल दोषकारक होती है।
वैसे तो घर में रखने के लिए आपको पॉम लीव्स, बोनसाई जैसे कई इंडोर प्लांट मिल जाएँगे, लेकिन कम खर्च और अच्छी ग्रोथ के कारण जो रंग मनी प्लांट आपके घर में भरता है, वह किसी अन्य इंडोर प्लांट से संभव नहीं। इस प्लांट को लेकर लोगों के मन में कई तरह की धारणाएँ हैं, जैसे- इस पौधे को घर में लगाने से घर में पैसा आता है, तो कुछ का मानना है कि इस पौधे को लगाने से घरवालों की तरक्की होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित होती है| यदि पौधे को उचित दिशा में लगाया गया तो वह सकारात्मक प्रभाव डालता है वहीँ, यदि उसके उस पौधे का गलत स्थिति में वृक्षारोपण किया गया तो वह नकारात्मक प्रभाव डालता है जिससे फायदा होने की बजाय नुकसान होने लगता है|
वास्तु के अनुसार, यदि सही दिशा और सही जगह में मनी प्लांट का पौधा नहीं लगाया गया तो धनलाभ के बजाय हानि का सामना करना पड़ता है| वास्तु शास्त्रीयों का मानना है कि मनी प्लांट के पौधे के घर में लगाने के लिए आग्नेय दिशा सबसे उचित दिशा है। इस दिशा में यह पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का भी लाभ मिलता है।मनी प्लांट को आग्नेय यानि दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाने का कारण ये है इस दिशा के देवता गणेशजी है जबकि प्रतिनिधि शुक्र हैं। गणेश जी अमंगल का नाश करने वाले हैं जबकि शुक्र सुख-समृद्धि लाने वाले। यही नहीं बल्कि बेल और लता का कारण शुक्र को माना गया है। इसलिए मनी प्लांट को आग्नेय दिशा में लगाना उचित माना गया है
मनी प्लांट को कभी भी ईशान यानि उत्तर पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए, यह दिशा इसके लिए सबसे नकारात्मक मानी गई है। क्योंकि ईशान दिशा का प्रतिनिधि देवगुरू बृहस्पति को माना गया है। और शुक्र तथा बृहस्पति में शत्रुवत संबंध होता है। इसलिए शुक्र से संबंधित यह पौधा ईशान दिशा में होने पर नुकसान होता है। हालांकि इस दिशा में तुलसी का लगाया जा सकता है।
घरों का सुंदरता बढ़ाने के लिये मनी प्लांट्स लगाए जाते हैं। ये शुक्र के कारक हैं। मनी प्लांट लगाने से पति-पत्नी के संबंध मधुर होते हैं। फँगशुई के अनुसार बांस के पौधे सुख व समृद्धि के प्रतीक होते हैं ।
मनी प्लांट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि घर हो या आँगन यह प्लांट कहीं भी आसानी से लग जाता है। साथ ही यह केवल पानी में भी लगाया जा सकता है और इसके रखरखाव के लिए भी ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है। इसे घर के अंदर व बाहर दोनों जगह ही रखा जा सकता है।मनी प्लांट ऐसी जगह रखें जहां अधिक धूप ना हो। इसे घर में भी रखा जा सकता है। पानी में रखना बेहतर होता है लेकिन इस पानी को हर सप्ताह बदल देना चाहिए। जमीन पर इसकी बेलों को नहीं फैलाना चाहिए।
जिस कोने में यह होता है उसकी ओर बरबस ही निगाहें चली जाती हैं। आप चाहें तो इसकी इन सुनहरी पत्तियों को काँट-छाँट कर इसे और भी आकर्षक बना सकते हैं।
वर्ल्ड का सबसे छोटा कंप्यूटर

वर्ल्ड का सबसे छोटा कंप्यूटर



Image result for small computer imageआखिरकार वैज्ञानिकों ने दुनिया का सबसे छोटा कंप्यूटर बनाकर ही दम लिया। एक स्कवेयर मिलीमीटर का यह कंप्यूटर इतना छोटा है कि आंख की पुतली में समा जाएगा। यूनिवर्सिटी ऑफ मिशीगन के वैज्ञानिकों की टीम ने यह यंत्र ग्लोकोमा के इलाज के लिए विकसित किया है।

  
 
आंख की पुतली में यह मॉनिटर फिट करने के बाद यह खुद बीमारी का इलाज करना शुरू कर देगा। इतना छोटे से इस सिस्टम में अल्ट्रा लो पावर माइक्रोप्रोसेसर, प्रैशर सेंसर, थिन फिल्म बैटरी भी लगी हुई है। यही नहीं सोलर सैल तथा एंटिना सहित वायरलेस रेडियो भी इसमें समाया हुआ है जिसकी मदद से पूरा डाटा बाहर लगे रीडर डिवाइस में ट्रांसफर होगा। इसके निर्माता डेनिस सिवेस्टर डेविड ब्लो तथा डेविड वेंट्जलोफ का दावा है कि इस यंत्र में लगे रेडियो को सही फ्रीक्वेंसी तलाश करने के लिए ट्यूनिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रो. सिलवेस्टर के मुताबिक जल्द ही मिनी यंत्र भी बनाए जाएंगे जो प्रदूषण चैक करेंगे और जांच निगरानी के लिए काम आएंगे।

Kategori

Kategori